“नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत ने कुल 4.150 किलोग्राम अवैध अफीम सहित एक कार जब्त तथा दो आरोपी गिरफ्तार किए

ram

कोटा। केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ,कार्यालय उप नारकोटिक्स आयुक्त,कोटा द्वारा “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) राजस्थान यूनिट द्वारा कार्रवाई करते हुए दिनांक 07 जुलाई, 2026 को चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) जिले की रावतभाटा तहसील में एकलिंगपुरा दृ गांधीसागर रोड पर माइलस्टोन 25/075 के पास एक हुंडई ग्रैंड i10 कार से 4.150 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

उप नारकोटिक्स आयुक्त, कोटा (राज.) श्री नरेश बुन्देल ने बताया की सीबीएन को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति मध्य प्रदेश पंजीकरण संख्या वाली हुंडई ग्रैंड i 10 कार में अवैध अफीम लेकर एकलिंगपुरा,गांधीसागर रोड से गुजरने वाले हैं तथा इसे एक अन्य मादक पदार्थ तस्कर को सौंपने की योजना थी। उन्होंने बताया की सूचना के आधार पर सीबीएन, कोटा के अधिकारियों की एक टीम गठित की गई एवं टीम ने मोके पर वाहन की पहचान कर एकलिंगपुरा ,गांधीसागर रोड पर माइलस्टोन 25/075 के निकट कार को रोक लिया गया। सुरक्षा एवं विधिक कारणों से मौके पर वाहन की तलाशी लेना उपयुक्त नहीं होने के कारण वाहन को सीबीएन, कोटा कार्यालय लाया गया, जहां विधि अनुसार तलाशी लेने पर कार से कुल 4.150 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।

उन्होंने बताया की कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बादए बरामद अवैध अफीम तथा उक्त कार को जब्त कर लिया गया है और दो आरोपियों को एनडीपीएस अधिनियम,1985 की संबंधित धाराओं के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया की “नशा मुक्त भारत अभियान” की शून्य-सहनशीलता नीति के अंतर्गत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) का उद्देश्य केवल मादक पदार्थों की जब्ती तक सीमित नहीं है, बल्कि अवैध तस्करी नेटवर्क एवं ड्रग कार्टेल्स को पूर्णतः समाप्त करना है। उन्होने बताया की यदि किसी के पास नशा एवं मादक पदार्थ की तस्करी से संबंधित कोई जानकारी हो तो वह सीबीएन के निंयंत्रण कक्ष पर 0744-2438928 या व्हाटसएप नंबर 8764748232 पर संर्पक कर सकता है या ई मेल dnc-kota@cbn.nic.in पर जानकारी साझा कर सकता है। जानकारी देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *