बूंदी। राज्य सरकार द्वारा आमजन को राहत देने और सरकारी कामकाज को सुगम बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘शहरी सेवा शिविर-2026’ लोगों के लिए राहत का जरिया बने हुए हैं। नगर परिषद बूंदी में आयोजित शिविर में एक दंपती को आवेदन के तुरंत बाद हाथों-हाथ विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र सौंप दिया गया।
शिविर के दौरान प्रवीण कुमार पमनानी और लता पुरस्वानी ने अपने विवाह पंजीयन के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदकों ने बताया कि उन्हें अपना पासपोर्ट बनवाने, बैंक में संयुक्त खाता खुलवाने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का सुचारू रूप से लाभ उठाने के लिए विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी।
शिविर में आवेदन करते ही सारी औपचारिकताएं पूरी कर उसी दिन उन्हें विवाह पंजीयन प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया। जरूरी काम जब शिविर में बिना किसी परेशानी के तुरंत पूरा हो गया, तो दंपती ने राहत की सांस ली। अपना विवाह प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के बाद प्रवीण और लता ने राज्य सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।


