मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शहरी सेवा शिविर बन रहे गुड गवर्नेंस का प्रतीक

ram

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित हो रहे शहरी सेवा शिविर गुड गवर्नेंस के प्रतीक के रूप में उभर रहे है। इन शिविरों के माध्यम से समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान करते हुए लाखों लोगों को राहत पहुंचाई जा रही हैं। प्रदेशभर में 12 जून से 30 जुलाई तक शहरी क्षेत्रों में आयोजित कुल 11 हजार 479 शिविरों के माध्यम से नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाओं और योजनाओं से संबंधित सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई। इस अवधि के दौरान 53 हजार 78 पट्टे जारी, 18 हजार 4 नाम हस्तांतरण तथा 8 हजार 644 भवन मानचित्र प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं, 1 लाख 32 हजार 722 जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीकरण, 20 हजार 900 पीएम स्वनिधि ऋण आवेदन तथा 48 हजार 504 विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराए गए। इसके अलावा शहरों को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में इन शिविरों में 85 हजार 767 स्ट्रीट लाइटों का सुधार, 27 हजार 284 नई स्ट्रीट लाइट, 34 हजार 675 कचरा संभावित केंद्रों का उन्मूलन किया गया। शिविरों में पालनहार योजना में 15 हजार 500 सत्यापन किए गए हैं। राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित हो तथा कोई भी पात्र इससे वंचित नहीं रहे। इसी सोच के अनुरूप सेवा शिविरों की पहल अंत्योदय के संकल्प को साकार करने की दिशा में सार्थक साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *