ईरान दुश्मनों के सभी धमकियों को गंभीरता से लेता है : रक्षा मंत्री

ram

तेहरान। ईरान के कार्यवाहक रक्षा मंत्री सैयद मजीद इब्न अल-रजा ने रविवार को कहा कि उनका देश विरोधियों से मिलने वाली हर धमकी को ‘वास्तविक और गंभीर’ मानता है। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान पर प्रस्तावित सैन्य हमलों को स्थगित करने की घोषणा के बावजूद देश हाई अलर्ट पर रहेगा। अल-रजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ईरान धमकियों को सिर्फ मनोवैज्ञानिक युद्ध मानकर खारिज नहीं करेगा। उन्होंने लिखा, “हम न तो हैरान होंगे और न ही निष्क्रिय बैठेंगे। हम अपनी तैयारियों को बढ़ाने, अपनी सैन्य क्षमता को मजबूत करने और अपनी ताकत बढ़ाने के लिए इन धमकियों को आधार बनाते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *