मोदी के नेतृत्व में जनकल्याण, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ देश निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर – केंद्रीय मंत्री यादव

ram

केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं राजस्थान सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में अलवर में जिला प्रशासन तथा सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग द्वारा नवीन सूचना केंद्र (पीआरओ ऑफिस) में आयोजित 12 साल ‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के’ की थीम पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी (12 से 14 जून) का फीता काटकर शुभारम्भ किया। केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 12 वर्षों में देश ने विकास, सुरक्षा और समृद्धि के नए आयाम स्थापित किए हैं। साथ ही जनकल्याण, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ देश निरंतर नई ऊँचाइयों की ओर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्र सेवा के 12 वर्षों में किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा उत्थान एवं सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन के लिए अनवरत रूप से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा देश के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता में रखते हुए समाज के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर वन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्र सेवा के 12 वर्षों के कार्यकाल में जनसेवा, समर्पण एवं नेतृत्व का नया अध्याय लिखा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश के चहुंमुखी विकास हेतु सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, पर्यटन इत्यादि क्षेत्रों को मजबूती प्रदान करते हुए जनहित के लिए विभिन्न कार्यक्रमों एवं नवाचारों के माध्यम से संकल्पित भाव से काम कर रही है। कार्यक्रम में पद्म से सम्मानित भपंग वादक गफरुद्दीन खां मेवाती के दल ने लोकगीत के माध्यम से सरकार की योजनाओं पर आकर्षक प्रस्तुति दी तथा जिला पंच गौरव के तहत ‘एक जिला-एक खेल‘ कुश्ती के लाइव डेमो के आयोजन ने आगन्तुकों को रोमांचित किया, और अतिथियों द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार के 12 साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 12 साल ‘विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के‘ की थीम पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी में ऐतिहासिक विकास कार्यों तथा सरकार की जनहितैषी योजनाओं की उपलब्धियों को फ्लैग्स एवं स्टैन्डीज के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है, जिसकी अतिथियों एवं आमजन द्वारा अवलोकन कर सराहना की गई। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय प्रदर्शनी का आमजन 14 जून तक कार्यालय समय प्रातः 9:30 बजे से सायं 6 बजे तक अवलोकन कर सकेंगे। कार्यक्रम में रामगढ़ विधायक सुखवंत सिंह, जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला, एडीएम प्रथम योगेश डागुर, एडीएम शहर अम्बा लाल मीणा, बलबीर सिंह छिल्लर, अशोक गुप्ता, जयराम जाटव, बन्नाराम मीणा, संजय नरूका, सतीश यादव, ऋषिराज शर्मा, सतीश यादव, प. जले सिंह, देशराज खरेरा, संदीप दायमा, अशोक वर्मा, नीलेश खंडेलवाल, जितेंद्र शर्मा, सुरेश मेहता, अरुण जैन, रामावतार चौधरी, सु मीना सैनी सहित जनप्रतिनिधिगण एवं आमजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *