राष्ट्र विकास और प्राकृतिक खेती पर हुआ संवाद—राज्यपाल बागडे से गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत की मुलाकात

ram

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को लोकभवन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने मुलाकात की। राज्यपाल बागडे और आचार्य देवव्रत की यह शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान दोनों ने राष्ट्र विकास से जुड़े मुद्दों के साथ प्राकृतिक खेती के लिए किए जा रहे कार्यों और इससे जुड़े जागरूकता कार्यों पर संवाद किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी भी उपस्थित रहे। इससे पहले राज्यपाल बागडे ने गुजरात के राज्यपाल का लोकभवन में शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *