यूक्रेन की राजधानी कीव में एक भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर हमला किया गया। इस हमले में गोदाम पूरी तरह जलकर राख हो गया। आपको बता दें, रूसी हमले में निशाना बनाया गया गोदाम एक प्रमुख भारतीय दवा कंपनी कुसुम का है।भारत में यूक्रेनी दूतावास ने दावा किया है कि इस हमले के पीछे रूस का हाथ है। दूतावास ने आरोप लगाया कि रूस भले ही भारत के साथ विशेष मित्रता का दावा करता हो, लेकिन वह जानबूझकर यूक्रेन में भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है।यूक्रेन दूतावास ने ट्वीट किया, ‘आज यूक्रेन में भारतीय दवा कंपनी कुसुम के गोदाम पर रूसी मिसाइल से हमला किया गया। भारत के साथ विशेष मित्रता का दावा करते हुए रूस जानबूझकर भारतीय व्यवसायों को निशाना बना रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए बनी दवाइयों को नष्ट कर रहा है।’ हालांकि, भारतीय और रूसी सरकारों ने अभी तक इस मामले पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

यूक्रेन का दावा, रूस ने कीव में एक भारतीय दवा कंपनी के गोदाम पर हमला कर उसे नष्ट कर दिया
ram