चूरू। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई, 2026 को प्रातः 10 बजे वीरगति स्मारक, चूरू पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल अनिल कुमार पूनियां (से.नि.) ने बताया कि कारगिल ऑपरेशन के दौरान देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सैकड़ों वीरों को वीरगति स्मारक पर पुष्पचक्र एवं पुष्पमालाएं अर्पित कर नमन किया जाएगा तथा मौन रखकर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
कारगिल विजय दिवस पर वीरगति स्मारक, चूरू में शहीदों को अर्पित की जाएगी श्रद्धांजलि
ram


