अमरेली में रिहायशी इलाके में प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

ram

एक निजी विमानन अकादमी का प्रशिक्षण विमान मंगलवार को गुजरात के अमरेली जिले के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके परिणामस्वरूप एक प्रशिक्षु पायलट की मौत हो गई। फायर ऑफिसर एचसी गढ़वी ने बताया कि हमें दोपहर करीब 12:52 बजे विमान दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हमने आग पर काबू पा लिया। विमान के पायलट को अंदर देखा गया। पायलट को अस्पताल भेजा गया। हादसे में पायलट की मौत हो गई।
अमरेली के पुलिस अधीक्षक संजय खरात ने बताया कि विमान अज्ञात कारणों से दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अमरेली शहर के गिरिया रोड इलाके में एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट अकेले उड़ान भर रहा था। उन्होंने बताया कि विमान ने अमरेली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। खरात ने बताया कि शास्त्री नगर इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में आग लग गई और वह लपटों में घिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *