विश्व आर्द्रभूमि दिवस पूरी दुनिया में आज यानी 2 फरवरी को मनाया जाता है। विश्व आर्द्रभूमि दिवस या वर्ल्ड वेटलैंड डे का आयोजन दुनिया भर की आर्द्रभूमि की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाने और इसके सकारात्मक पहलुओं को उजागर करने के उद्देश्य से किया जाता है। सभी की जिंदगी में वेटलैंड का काफी महत्व होता है। जिसका प्रमुख कारण है कि वेटलैंड पानी के प्रदूषण से मुक्त रखने का काम करती है। जोकि जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होता है। तो चलिए जानते हैं वेटलैंड और वर्ल्ड वेटलैंड डे के बारे में विस्तार से।फरवरी माह की 2 तारीख को विश्व आर्द्रभूमि दिवस पहली बार यह 1997 में मनाया गया था। वेटलैंड पानी को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने का काम करती है। वेटलैंड्स जंतु ही नहीं बल्कि पौधों के लिए भी एक समृद्ध तंत्र है, जहां कई उपयोगी वनस्पतियां और औषधीय पौधे प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जिनका इस्तेमाल कई आवश्यक चीज़ों में किया जाता है।

आज है विश्व आर्द्रभूमि दिवस, जानिए इस दिन के महत्व और इतिहास के बारे में
ram