जनता को न्याय दिलाने के लिये हम जनता के बीच जायेंगे- राजेंद्र गहलोत

ram
जन आक्रोश व संपर्क से समर्थन के बाद नही सहेगा राजस्थान अभियान का आज से हुवा शुभारंभ।
जैसलमेर। प्रदेश कांग्रेस सरकार की नाकामी, भृष्टाचारी व दलित महिला विरोधी सरकार की असफलताओं को ले कर भाजपा संगठन पिछले साढ़े चार सालों से जनाक्रोश, धरना प्रदर्श व आंदोलनों के माध्यम से सरकार को घेरने का प्रयास किया है लेकिन अब नही सहेगा राजस्थान के अभियान से हम जनता के बीच जा कर सरकार की असफलताओं को बताएंगे।
सरकार ने बेरोजगारों,किसानों व युवाओं के साथ लगातार धोखा करती आई है लेकिन अब आम जनता के साथ भी बिजली की दरों में सरचार्ज के नाम से बढ़ोतरी कर संकट में डाला है। गहलोत ने सरचार्ज का खुलासा करते हुवे कहा कि अडानी कंपनी को कोयला आपूर्ति समय पर नही होने से हुई पेलेंटि का  करोड़ो का भार इस गहलोत सरकार ने भार जनता पर थोपा है। यह बात आज नही सहेगा राजस्थान अभियान के आगाज पर जैसलमेर भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में कही।
गहलोत ने कहा कि कांग्रेस सरकार हिंदुओ के त्योहारों पर प्रतिबन्ध लगाकर तुष्टिकरण का गेम खेलती है व बम ब्लास्ट के अपराधियों की कमजोर पैरवी कर उन्हें अप्रत्यक्ष रूप से बरी करवाने का घिनोना काम किया है उजिसे जनता कभी माफ नही करेगी। कांग्रेस के राहत  कम्पो पर बोलते हुवे गहलोत ने कहा कि अगर देश मे सबसे महंगा तेल बिकता है तो वो राजस्थान में बिकता है।
असली राहत महंगे तेल पर वेट कम कर जनता को राहत देनी चाहिये।आज प्रदेश में न्याय व कानून व्यवस्था विफल है व अपराधी खुल्ले आम घूम रहे है। जनता त्रस्त है व सरकार बदलने का मन बना चुकी है। आने वाले समय मे राजस्थान में भाजपा की सरकार बनने वाली है । प्रेसवार्ता वार्ता में जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश सारदा, जिला प्रमुख प्रताप सिंह सोलंकी ,मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा, जिला महामंत्री सुशील व्यास व सवाई सिंह गोगली , कवराज सिंह चौहान, प्रधान जनक सिंह भाटी, हिम्मता राम चौधरी व पवन कुमार सिंह साथ रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *