सीकर। आम आदमी पार्टी द्वारा राजस्थान मैं चलाए जा रहे गारंटी कार्ड जन संवाद कार्यक्रम के तहत 8 अक्टूबर 2023 को विधानसभा खंडेला में प्रदेश संयुक्त सचिव लीगल विंग एडवोकेट गोकुलचंद गोदारा के नेतृत्व में दोपहर खंडेला बस स्टैंड से अग्रवाल धर्मशाला खंडेला तक तिरंगा यात्रा निकली जाएगी तथा मे जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि आम आदमी पार्टी राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष (मेन विंग) विजेंद्र सिंह, किसान विंग प्रदेश उपाध्यक्ष चिरंजी लाल महेरिया, सीकर जिला अध्यक्ष डॉक्टर विंग डॉक्टर बी एल एचरा जिला कार्यालय प्रभारी शिवनाथ सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भंवर सिंह महला, लोकसभा प्रभारी अशोक कुमार शर्मा, सहित प्रदेश संगठन के पदाधिकारी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। प्रदेश संयुक्त सचिव एडवोकेट गोकुलचंद गोदारा ने बताया कि आम आदमी पार्टी राजस्थान में 200 सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी तथा अपने चुनावी घोषणा पत्र में अरविंद केजरीवाल जी ने राजस्थान की जनता को 7 गारंटीया प्रदान की है उनके बारे में विस्तार से आम जनता को बताया जाएगा। आम आदमी पार्टी दिल्ली और पंजाब की तरह राजस्थान की जनता को भी शिक्षा ,स्वास्थ्य ,बिजली ,पानी, शहीदों को एक करोड़ सम्मान राशि तथा 18 वर्ष से ऊपर की महिलाओं को 1000 प्रति सम्मान राशि आदि घोषणाएं की हैं उनकी गारंटी दी है तथा गारंटी कार्ड वितरित करने के लिए जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
————
खंडेला में तिरंगा यात्रा 8 अक्टूबर 2023 को
ram