जयपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 9 अगस्त से 17 अगस्त तक चलने वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा बारां में ‘हर घर तिरंगा’ से संबंधित भव्य प्रदर्शनी लगाई गई।प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक ललित मीणा, विधायक राधेश्याम बैरवा, जिला अध्यक्ष नरेश सिकरवार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। दर्शनी में राजीविका एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद भी प्रदर्शित किए गए। मंत्री ने महिलाओं के हस्तनिर्मित उत्पादों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और उनकी मेहनत की सराहना की। ख्य अतिथि ओटाराम देवासी ने कहा कि यह प्रदर्शनी बेहद सराहनीय है। इसमें विषय-वस्तु को बहुत बारीकी से दर्शाया गया है जो विद्यार्थियों और आमजन के लिए उपयोगी है। उन्होंने बारां जिले में पिछले दिनों हुए विकास कार्यों की जानकारी लेते हुए जिला कलक्टर को बधाई दी।
कार्यक्रम में ‘योजना साथी’ पुस्तिका का हुआ विमोचन
तिरंगा प्रदर्शनी कार्यक्रम के दौरान ही प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी द्वारा ‘योजना साथी’ नामक पुस्तिका का अनावरण किया गया। जिला प्रशासन द्वारा संकलित इस पुस्तिका को जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा के निर्देशन में तैयार किया गया है। पुस्तिका में केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का संकलन किया गया है।

बारां में तिरंगा प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन— प्रभारी मंत्री ओटाराम देवासी ने किया अवलोकन, विकास कार्यों की सराहना की
ram


