अलवर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए भामाशाहों द्वारा की गई सहायता निश्चित तौर पर किसी भी समाज की एक नई दिशा और दशा तय करती है। उन्होंने समाज सेवा को सर्वोपरि बताते हुए समाज के अन्य लोगों से भी ऐसे कार्यों में आगे बढ़ने का आवाहन किया। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मेघवाल विकास समिति अलवर द्वारा बालिका छात्रावास वैशाली नगर विस्तार अलवर में भामाशाहों द्वारा निर्मित दो कमरों और वाटर कूलर आर ओ सहित का लोकार्पण कर रहे थे। उन्होंने भामाशाह एम आर सांवरिया, सुरेश कुमार और ऋतु को धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य हम सभी को समाज सेवा के लिए प्रेरित करते हैं। लोकार्पण कार्यक्रम की अध्यक्षता नंदलाल गुलेरिया ने की कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद सुंदरलाल भटेडीया ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष श्याम लाल, कप्तान अरविंद कुमार, शेर सिंह, गिर्राज प्रसाद एवं कार्यक्रम आयोजक मेघवाल विकास समिति जिला अलवर व अलवर शहर संयुक्त रूप से एम आर सांवरिया, धर्मपाल सिंह,वेद प्रकाश गोठवाल,एडवोकेट के के मेघवाल, कृष्ण कुमार बीएल वर्मा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

भामाशाहों की मदद से समाज सेवा को नई दिशा, टीकाराम जूली का आह्वान!
ram


