अलवर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन वर वधु को जन्म-जन्मांतर तक साथ देने की अमरता की बेला का एक उत्सव है। उन्होंने कहा कि ऐसे विवाह सम्मेलन सभी जरूरतमंद परिवारों के लिए सबसे बड़े मददगार के रूप में अपनी पहचान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति, सामाजिकता और सद्भाव को बढ़ाने में सामूहिक विवाह सम्मेलन निश्चित तौर पर एक कारगर माध्यम है। जूली रविवार को सतीश भाटिया चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से स्टेशन रोड स्थित सार्वजनिक गौशाला में नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आसमान छूती महंगाई में ऐसे आयोजन निश्चित तौर पर फिजूल खर्ची रोकने और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक मजबूती की ओर अग्रसर करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सतीश भाटिया चैरिटेबल ट्रस्ट जैसी संस्थाएं न केवल परंपराओं का निर्वहन कर रहे हैं बल्कि सादगी का एक बड़ा संदेश भी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में एकता, भाईचारा और सहयोग की भावना को मजबूत करने का अनूठा प्रयास है। इस सामूहिक विवाह आयोजन समिति के सतीश भाटिया,अजय अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सामूहिक विवाह सम्मेलन: टीकाराम जूली ने समाज में एकता और सादगी का संदेश दिया!
ram


