यह तो सभी के लिए विन-विन सिचुएशन, डिलिमिटेशन बिल पर बोले चंद्रबाबू नायडू; विपक्ष से पूछा सवाल

ram

नई दिल्ली। डिलिमिटेशन बिल को लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू का भी बयान आया है। नायडू ने सभी विपक्षी दलों से सवाल पूछा है। उन्होंने कहा कि मैं सभी विपक्षी दलों से पूछना चाहता हूं। आखिर समाधान क्या है? राहुल गांधी कल तक केरल के सांसद थे। अब प्रियंका गांधी, केरल की प्रतिनिधि हैं। इसके अलावा, तीन अन्य राज्यों में कांग्रेस सत्ता में है। तमिलनाडु में वह विजय की सरकार को समर्थन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर ताजा जनगणना के मुताबिक परिसीमन होगा तो दक्षिण के राज्यों को कुछ नहीं मिलेगा। तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) ने निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के साथ-साथ महिला आरक्षण विधेयक लाने के केंद्र सरकार के फैसले को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है।

सबसे बेहतर रास्ता यही
चंद्रबाबू ने आगे कहा कि इस आधार पर तो दक्षिणी राज्य अपनी आवाज खो देंगे। बहुत से लोगों के दिल जल रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका सबसे बेहतर रास्ता यही है कि सीटों में 50 फीसदी का इजाफा, महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सभी के लिए विन-विन सिचुएशन है। हर कोई संतुष्ट होगा। नायडू ने आगे कहा कि हम पूरी तरह से स्पष्ट हैं कि प्रधानमंत्री ने बहुत ही असाधारण चीज की है। यह देश के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। अगर देश को जीतना है तो हमें महिलाओं का सम्मान करना होगा।

कितनी है एनडीए की ताकत
पार्टी प्रमुख एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेदेपा केंद्र सरकार के इस कदम का पूरा समर्थन करती है। उल्लेखनीय है कि एनडीए के प्रमुख घटक दल तेदेपा के संसद के दोनों सदनों में कुल 18 सांसद हैं, जिनमें लोकसभा के 16 और राज्यसभा के दो सदस्य शामिल हैं। गौरतलब है कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित संशोधित परिसीमन और महिला आरक्षण विधेयक को पारित कराने के उद्देश्य से लोकसभा और राज्यसभा की एक दिवसीय विशेष बैठक बुलाई गई है। इस विशेष बैठक के दौरान सरकार की ओर से संवैधानिक संशोधन विधेयक पेश किए जाने की संभावना है, जिसमें वर्ष 2051 तक राज्यों के संसदीय प्रतिनिधित्व के मौजूदा अनुपात को बरकरार रखते हुए लोकसभा सीटों में एकसमान 50 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव रखा गया है। गौरतलब है कि संसद की विशेष बैठक से पहले, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। नायडू की यह दिल्ली यात्रा आवश्यक कामकाज निपटाने के लिए 30 नवंबर से बुलायी गयी संसद की विशेष बैठक से ठीक पहले हुई है। यह यात्रा इन संकेतों के बीच हो रही है कि सरकार महिला आरक्षण के कार्यान्वयन और परिसीमन से जुड़े संवैधानिक संशोधन विधेयक को फिर से पेश कर सकती है। अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं। मोदी सरकार संसद में डिलिमिटेशन बिल पेश करने जा रही है। शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट से इसे मंजूरी मिल गई। इस बार सरकार पूरी तरह से आश्वस्त है कि बिल सदन से पारित हो जाएगा। इसके लिए, शरद पवार की एनसीपी-एसपी और डीएमके के बिल को सपोर्ट करने की अटकले हैं। अगर शरद पवार की पार्टी बिल को समर्थन करती है तो यह फिर इंडिया अलायंस के लिए बड़ा झटका होगा। अब सामने आया है कि शरद पवार ने डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करने की मजबूरी के बारे में कांग्रेस लीडरशिप को बता दिया है। सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि शरद पवार ने कांग्रेस लीडरशिप को फोन करके बताया कि एनसीपी एसपी को एकजुट रखने के लिए बिल को सपोर्ट करना जरूरी हो गया है। अभी तक एनसीपी एसपी विपक्षी गठबंधन इंडिया अलायंस का हिस्सा है। पिछले अप्रैल में जब यह बिल संसद से पास नहीं हो सका था, तब एनसीपी एसपी विपक्ष के साथ थी, लेकिन कुछ समय से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने रुख में बदलाव के संकेत दिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *