घर वापसी पर पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी को बधाई देने वालों का लगा तांता

ram

 

बीकानेर। पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी की घर वापसी को लेकर भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता खासा उत्साहित है। इसके चलते जयपुर में भाटी को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बीकानेर से भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जयपुर पहुंच उन्हें बधाई दे रहे है। इसी क्रम में लूणकरनसर के कार्यकर्ता ओबीसी प्र्रकोष्ठ के जिला देहात अध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ के नेतृत्व मेें कार्यकर्ता जयपुर पहुंचे। वहां पहुंच भाटी से मुलाकात कर उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई दी। भाटी को बधाई देने वालों में भाजपा के जिला महामंत्री महेश मूंड, शिवरतन शर्मा, अजय काजला, विजय ज्याणी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण ज्याणी, दिनेश सारस्वत, कोजूराम सारस्वत, राजेश सियाग, अरविंद सिंह चारण , विजय उपाध्याय, अनिल पाहूजा , शांति सिंह चौहान, एडवोकेट गिरिराज सिंह भाटी, पंडित सगायत्री प्रसाद शर्मा आदि शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *