टीम में कई बेहतरीन लीडर्स है जिसे भी जिम्मेदारी मिलेगी वह इसे अच्छी तरह निभायेगा : मारक्रम

ram

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन के लिए लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की कप्तानी के लिए सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे एडन मारक्रम ने कहा कि हमारे ग्रुप में कई बेहतरीन लीडर्स है और जिसे भी कप्तानी मिलेगी वह इसे अच्छी तरह से निभाएगा। आईपीएल 2026 में सबसे नीचे आने के बाद ऋषभ पंत ने मई में एलएसजी की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद उन्हें, कुलदीप यादव के बदले दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड भी कर दिया गया। एलएसजी ने अभी तक उनके उत्तराधिकारी का ऐलान नहीं किया है, लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टी-20 कप्तानी और आरपीएसजी ग्रुप की दूसरी टीमों के साथ एसए20 और द हंड्रेड में नेतृत्व करने की वजह से मारक्रम इसके सबसे बड़े दावेदार माने जा रहे हैं। मारक्रम ने अगले सीजन एलएसजी की कप्तानी की संभावना पर कहा, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। टीम मैनेजमेंट जिसे भी सबसे बेहतर समझे, उन्हें यह जिम्मेदारी दे। हमारे ग्रुप में कई बेहतरीन लीडर्स हैं, इसलिए मुझे इससे ज्यादा फ़र्क़ नहीं पड़ता। जिसे भी कप्तानी मिलेगी, मुझे यकीन है कि वह इसे अच्छी तरह निभाएगा। फ़िलहाल मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *