झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर नागरिक की समस्या मेरी अपनी हैः कर्नल राज्यवर्धन राठौड़

ram

जयपुर। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों ने आज उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ से मुलाकात की और अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा किया। मंगलवार, 21 अप्रैल को भी उनके निवास पर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में झोटवाड़ावासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने हर व्यक्ति की बात को गंभीरता और अपनायत के साथ सुना। क्षेत्रवासियों ने अपनी समस्याओं के साथ-साथ क्षेत्र के विकास से जुड़े कई सुझाव भी उनके समक्ष रखे। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने न केवल इन मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना बल्कि उनके शीघ्र और प्रभावी समाधान का भरोसा भी दिलाया। जन सुनवाई में क्षेत्र की ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीण आए, उन्होंने ग्राम पंचायतों में डॉक्टरों की नियुक्ति पर खुशी और संतोष व्यक्त किया और कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके प्रयासों से हमें गांवों में डॉक्टर मिले हैं जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हल हुई हैं। अब दूर नहीं जाना पड़ता, डॉक्टर गांव में ही मिल जाते हैं जिससे हमारी बहुत बड़ी परेशानी दूर हुई है। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ग्रामीण क्षेत्र में ऑफिसर्स को हाथों-हाथ फोन करके निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत सुनवाई करें और समाधान किया जाए। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि जनसंवाद जैसे कार्यक्रम लोकतंत्र की असली ताकत हैं, जहां आमजनता की आवाज सीधे सरकार तक पहुंचती है। उन्होंने जनसंवाद में आए लोगों को भरोसा दिलाया कि झोटवाड़ा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे और सभी की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। जनसंवाद में आए नागरिकों ने पूर्व समस्याओं के शीघ्र समाधान पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का शुक्रिया अदा किया। जनसुनवाई में सिरसी व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने भी कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ से मुलाकात की और उनका तहेदिल से आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के समापन के बाद क्षेत्रवासियों के चेहरों पर उम्मीद और विश्वास साफ नजर आ रहा था। जनसंवाद कार्यक्रम ने न केवल उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया, बल्कि जनता और जनप्रतिनिधि के बीच भरोसे को और भी गहरा किया है। जनसंवाद कार्यक्रम ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया कि संवाद के जरिए न केवल समस्याओं का समाधान संभव है बल्कि विश्वास और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *