जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे मंगलवार को बालाजी धाम झडाया, पचलंगी, उदयपुरवाटी में राम महायज्ञ सेवा समिति द्वारा आयोजित महायज्ञ में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने महायज्ञ में आहुति दी। राज्यपाल ने कहा कि यज्ञ जीवन का आलोक पथ है। इससे तन, मन और जीवन ही सिद्ध नहीं होता मानवता का कल्याण होता है। उन्होंने रामायण एवं महाभारत को विश्व का अनोखा ग्रंथ बताते हुए भारतीय संस्कृति एवं दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के जीवनी का उल्लेख करते हुए भारतीय दर्शन की महत्ता बताई एवं आमजन से उसे जीवन में उतारने का आग्रह किया । बागडे ने कहा कि राम महायज्ञ सनातन वैदिक परंपरा का एक अत्यंत पवित्र एवं पुण्यदायी धार्मिक अनुष्ठान है, जो भगवान राम के आदर्शों, मर्यादा, धर्म एवं लोककल्याण की भावना को समर्पित होता है। इस महायज्ञ के माध्यम से भगवान राम के चरित्र, उनके जीवन मूल्यों तथा धर्म, सत्य, सेवा और त्याग के संदेश का प्रचार-प्रसार किया जाता है।

राज्यपाल ने राम महायज्ञ सेवा समिति द्वारा आयोजित महायज्ञ में भाग लिया यज्ञ जीवन और मानवता का आलोक पथ : राज्यपाल बागडे
ram


