प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार संसद में हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार:- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

ram

नई दिल्ली/ जयपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष द्वारा संसद की कार्यवाही और चर्चा को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार संसद में किसी भी विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है। सरकार के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और वह विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार है। शाह ने कहा कि उन्होंने स्वयं स्पष्ट किया है कि विपक्ष जिस भी विषय पर चर्चा करना चाहता है, उस पर संसद में चर्चा की जा सकती है। उन्होंने विपक्ष से आग्रह किया कि वह लोकसभा अध्यक्ष को लिखित रूप से अपनी मांग दे, ताकि नियमानुसार चर्चा शुरू की जा सके। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि “आज भी मैं कहता हूं कि विपक्ष समय पर पत्र दे दे। हम चर्चा के लिए तैयार हैं। मैं स्वयं सदन में बैठकर सभी विषयों पर चर्चा सुनूंगा और हर सवाल का जवाब दूंगा।” संसद में चर्चा के लिए निर्धारित नियम और प्रक्रियाएं हैं तथा सरकार उन सभी नियमों का पालन करते हुए चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने विपक्ष से संसद की कार्यवाही सुचारू रूप से चलने देने की अपील की। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार और एनडीए सरकार हर विषय पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है। लोकतंत्र में संसद जनता के मुद्दों पर चर्चा और संवाद का प्रमुख मंच है तथा सभी पक्षों को इसका सम्मान करना चाहिए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि लापता, भाग गए, भगोड़े हैं , इस प्रकार की भाषा भारत के सार्वजनिक एवं संसदीय जीवन में मुझे पहली बार सुनने को मिल रही है, जब से सत्र शुरू हुआ है तब से मैं संसद में आ रहा हूं चुंकि विपक्ष संसद को चलने नहीं दे रहा है तो संसद में जाकर क्या किया जाए! मैं मेरे चेंबर में भी हमेशा उपलब्ध रहा हूँ। नीट आंदोलन के छात्र प्रदर्शन पर सभी प्रकार की चर्चा के लिए सरकार सदन में पूर्ण रूप से तैयार है लेकिन इसके बावजूद विपक्ष सदन में चर्चा नहीं कर रहा है, अब जनता तय करें सदन से कौन भाग रहा है? केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने पुनः स्पष्ट किया कि सरकार चर्चा से पीछे नहीं हट रही है। विपक्ष चर्चा के लिए तैयार होकर आए और संसद की कार्यवाही चलने दे। सरकार प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *