फॉलोअप शिविरों में मिल रहा आमजन को योजनाओं का लाभ

ram

बारां। राज्य सरकार के निर्देश पर जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में 22 विभागों से संबंधित एक दिवसीय फॉलो-अप शिविर 31 अगस्त तक आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में पेंशन, पट्टा, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, बिजली-पानी कनेक्शन, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र, चिरंजीवी योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लंबित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण किया जा रहा है।
मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्र में बारां-बड़ा, अंता-पाटोन्दा, मांगरोल-शाहपुरा, छबड़ा-निपानिया, छीपाबड़ौद-गगचाना, अटरू-पटना व दड़ा, शाहबाद-हाटरी एवं बीलखेड़ा डांग, किशनगंज के रामपुरटोडिया और पचलावड़ा में अटल सेवा केन्द्र पर शिविर आयोजित हुए। सभी शहरी शिविर नगरपालिका भवन में आयोजित किए गए।
आगामी शिविर
बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र में बारां-बामला, अंता-बालदड़ा, मांगरोल-हिंगोनिया, छबड़ा-चांचोड़ा, छीपाबड़ौद-बिलेण्डी, अटरू-खरखड़ारामलोथान व कटावर, शाहबाद-बेटा, किशनगंज के बजरंगगढ़ में तथा शहरी क्षेत्र में नगरपालिका भवन में शिविर आयोजित होंगे। जिला प्रशासन ने आमजन से जन आधार, आधार, राशन कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *