लोकतंत्र के चारों स्तम्भ सहिष्णुता और असहिष्णुता के सागर में गोते लगा रहे है

ram

– बाल मुकुन्द ओझा
संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा विश्व सहिष्णुता दिवस हर साल 16 नवम्बर को मनाया जाता है। सहिष्णुता या सहनशीलता वह मानवीय गुण है जो हमें दूसरों के भिन्न विचारों, विश्वासों और प्रथाओं को स्वीकार करने और उनका सम्मान करने की अनुमति देता है। यह शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की आधारशिला है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए सहनशील होना आवश्यक है। सहनशीलता व्यक्ति को मजबूत बनाती है, जिससे वह बड़ी से बड़ी परेशानी का डटकर मुकाबला कर सकता है। अक्सर देखा जाता है हम छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा कर देते हैं, जिससे बात आगे बढ़ जाती है और अनिष्ट भी हो जाता है। ऐसी ही छोटी-छोटी बातों को मुस्कुराते हुए सुनने वाला व्यक्ति ही सहनशील है। सहनशीलता यानि सहिष्णुता का शब्दिक अर्थ है शरीर और मन की अनुकूलता और प्रतिकूलता को सहन करना। मानव व्यक्तित्व के विकास और उन्नयन का मुख्य आधार तत्व सहिष्णुता है। स्वयं के विरूद्ध किसी भी आलोचना को स्वीकार नहीं करना मोटे रूप में असहिष्णुता है। सहिष्णुता मनुष्य को दयालु और सहनशील बनाती है वहीं असहिष्णुता मनुष्य को अहंकारी बनाती है। अहंकार अंधकार का मार्ग है जो मनुष्य और समाज का सर्वनाश कर देती
देश में आज सहिष्णुता तार तार हो रही है। हम ने अपने हित साधने के लिए दूसरों को बलि का बकरा बनाना सीख लिया है। यही कारण है की समाज में भाई चारे का स्थान वैमनस्यता ने ले लिया है। यह भी लगता है लोकतंत्र के चारों स्तम्भ सहिष्णुता और असहिष्णुता के सागर में गोते लगा रहे है। लोकतंत्र के चार स्तंभ है, विधायिका, कार्यपालिका, न्यायपालिका और पत्रकारिता। इनमें विधायिका, कार्यपालिका और पत्रकारिता पर सहिष्णुता को तार तार करने के आरोप लगते रहते है मगर अब न्यायपालिका भी इसमें शामिल हो गई है। पिछले साल की ही बात करे, इलाहबाद हाईकोर्ट के एक विवादस्पद फैसले की देशभर में खूब नुक्ताचीनी हुई । इस फैसले में माननीय न्यायालय ने कहा किसी बच्ची के स्तनों को पकड़ना और पायजामे का नाडा तोड़ने तथा नीचे खींचने का प्रयास करना बलात्कार या बलात्कार की कोशिश का अपराध नहीं है। न्यायालय के इस असहिष्णु आदेश की देशभर में थू थू होने पर सुप्रीम कोर्ट को आखिर हस्तक्षेप कर कहना पड़ा यह फैसला लिखने वाले जज में संवेदनशीलता की कमी दिखती है। विदेशी आक्रांता औरंगज़ेब को लेकर देश में तरह तरह की भ्रांतियां फैलाई जा रही है जबकि यह ऐतिहासिक सच्चाई है की ओरंगजेब हमारा आइकॉन नहीं हो सकता। उसके जोर जुल्म की कहानिया सर्वविदित है। इसी भांति एक कॉमेडियन ने एक राजनेता पर जानबूझकर सियासी टिप्पणी कर अपनी असहिष्णुता का परिचय दिया तो राजनेता समर्थकों ने पलटवार कर उसके कार्यालय में तोड़फोड़ कर दी। दोनों पक्षों ने संयम और सहनशीलता का परिचय नहीं दिया। जहां तक विधायिका की बात है, लोकसभा और राज्यसभा के अध्यक्ष आये दिन सदस्यों को सहनशीलता और अनुशासन में रहने की सीख देते है जिसे कोई भी स्वीकार करने को तैयार नहीं है। चौदहवीं और पन्द्रहवीं शताब्दी को समाज सुधार की दिशा में अग्रणी माना गया है। इस अवधि में समाज सुधार आंदोलन फैला और सामाजिक बुराइयों को चुनौती मिली। समाज सुधार के इस आंदोलन का नेतृत्व संतों और समाज सुधारकों ने किया। इन सन्तों ने जाति प्रथा, धार्मिक कट्टरता और अंध विश्वास के विरूद्ध लोगों में चेतना के बीज बोये। संतों ने समाज में बराबरी, समता, भाईचारे और प्रेम का सन्देश फैलाया। आपसी कटुता और बैरभाव के विरूद्ध लोगों को चेताया। संत कबीरदास से लेकर गुरू नानक, रैदास और सुन्दरलाल आदि संतों ने समाज में सहिष्णुता का भाव उत्पन्न कर सामाजिक समरसता को जन जन तक पहुंचाया। इससे समाज में सही अर्थों में सहिष्णुता की भावना बलवती हुई। संत कबीर हिन्दु-मुस्लिम एकता के प्रतीक थे। उन्होंने राम-रहीम को एक माना और कहा ईश्वर एक है भले ही उसके नाम अलग-अलग क्यों न हों।
जीवन में आगे बढ़ने के लिए सहनशील होना आवश्यक है। सहनशीलता व्यक्ति को मजबूत बनाती है, जिससे वह बड़ी से बड़ी परेशानी का डटकर मुकाबला कर सकता है। अक्सर देखा जाता है हम छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा कर देते हैं, जिससे बात आगे बढ़ जाती है और अनिष्ट भी हो जाता है। ऐसी ही छोटी-छोटी बातों को मुस्कुराते हुए सुनने वाला व्यक्ति ही सहनशील है। सहनशीलता का शब्दिक अर्थ है शरीर और मन की अनुकूलता और प्रतिकूलता को सहन करना। मानव व्यक्तित्व के विकास और उन्नयन का मुख्य आधार तत्व सहिष्णुता है। स्वयं के विरूद्ध किसी भी आलोचना को स्वीकार नहीं करना मोटे रूप में असहिष्णुता है। सहिष्णुता मनुष्य को दयालु और सहनशील बनाती है वहीं असहिष्णुता मनुष्य को अहंकारी बनाती है। अहंकार अंधकार का मार्ग है जो मनुष्य और समाज का सर्वनाश कर देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *