चित्तौड़गढ़। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 28 से 30 जून तक आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ रविवार को महिला एवं बाल चिकित्सालय में जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को पोलियो की दवा पिलाकर किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने अभियान की महत्ता बताते हुए सभी अभिभावकों से अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ताराचंद गुप्ता, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी दिनेश वैष्णव सहित चिकित्सा अधिकारी, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।



