जिला कलक्टर ने ली जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक

ram

जैसलमेर। जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न विभागों के प्रगतिरत कार्योंए विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणोंए ई.फाइलिंगए अंतर्विभागीय मुद्दोंए ई.श्रम योजनाए प्रधान मंत्री कृषि सिंचाई योजनाए मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन योजनाए प्रधानमंत्री आवास योजनाए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजनाए पीण्एम सूर्यघर योजनाए कर्मभूमि से मातृभूमि योजना सहित अन्य गतिविधियों की विस्तार से प्रगति की समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवंटित लक्ष्यों की बेहतरीन ढंग से समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर जोरवाल ने मोहनगढ़ से नहर से हो रही जलापूर्ति व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधीक्षण अभियंता जलदायए विद्युत तथा विद्युत प्रसारण एवं उत्पादन को निर्देश दिए कि वे तकनीकी रुप से कार्ययोजना बना कर ऐसी व्यवस्था करें कि वहां पर कम से कम विद्युत सप्लाई बाधित होए वहीं विद्युत ट्रिपींग भी कम से कम होए जिससे जैसलमेर शहर के साथ ही नहर से जुड़े गांवों में पानी की सप्लाई सही रहे। उन्होंने इसके समाधान के लिए स्थाई रुप से कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षण अभियंता विद्युत प्रसारण को निर्देश दिए कि आंधियों के कारण उनकी बड़ी लाईन के विद्युत पोेल क्षतिग्रस्त हुए है उनको विशेष टीम लगा कर तत्परता के साथ सुचारु करायें ताकि विद्युत आपूर्ति होेतेे ही पेयजल सप्लाई हो सकें। उन्होंने अधीक्षण अभियंता जलदाय व विद्युत को निर्देश दिए कि वे इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग करें एवं पानी सप्लाई को सुचारु बनाए रखने के पूरे प्रयास करें। उन्होंने इन अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे टीम भावना से कार्य कर जलापूर्ति व्यवस्था बनाए रखने में पूरा सहयोग दें। उन्होंने आंधियों की स्थिति को देखते हुए जलदाय एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों को प्रो.एक्टिव होकर कार्य करने पर बल दिया ताकि पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रुप से रहे। उन्होंने उपायुक्त उप निवेशन को निर्देश दिए कि वे उप निवेशन क्षेत्र की जिन स्कूलों के पट्टे जारी नहीं हुए है उनको शीघ्र ही जारी करवाने की व्यवस्था करें। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विभाग को आवंटित लक्ष्यों को समय पर अर्जित करावें।

ये रहे उपस्थित
बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानीए उपायुक्त उपनिवेशन आरण्एसण्चौहानए युआईटी सचिव सुखराम पिण्डेल सहित अन्य विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *