मुख्य सचिव ने “सेवा भाव फॉर विकसित भारत – साधना संवाद” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा व सुना विकसित भारत के लिए सेवा भाव की भावना के साथ कार्य करने की आवश्यकता-मुख्य सचिव

ram

जयपुर। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने बुधवार को शासन सचिवालय में आई गॉट कर्मयोगी (iGOT Karmayogi) प्लेटफॉर्म पर “सेवा भाव फॉर विकसित भारत – साधना संवाद” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा एवं सुना। इस अवसर पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को पूर्ण प्रतिबद्धता एवं सेवा-उन्मुख मानसिकता के साथ कार्य करने का संदेश दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह विशेष सत्र आयोजित किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य अधिकारियों एवं कार्मिकों में सेवा-उन्मुख सोच को और अधिक सुदृढ़ करना है, ताकि सहानुभूति, जवाबदेही और ‘नागरिक-प्रथम’ शासन के सिद्धांतों को दैनिक प्रशासनिक कार्यप्रणाली में प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान शासन प्रणाली को अधिक संवेदनशील एवं पारदर्शी बनाने पर जोर दिया गया, जिससे योजनाओं का लाभ आमजन तक अधिक सहजता से पहुंच सके। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव, शासन सचिव सहित विभिन्न विभागों के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *