नियमित जांच के दौरान दस्तावेजों के अभाव में टैंकर जब्त

ram

जोधपुर। पुलिस थाना विवेक विहार क्षेत्र में नियमित जांच अभियान के दौरान एक टैंकर को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं होने पर मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत जब्त किया गया। थानाधिकारी, पुलिस थाना विवेक विहार ने बताया कि 18 जुलाई 2026 को की गई जांच के दौरान जब्त किया गया टैंकर पूरी तरह खाली पाया गया। जांच के समय टैंकर द्वारा किसी भी प्रकार का अपशिष्ट अथवा रासायनिक युक्त जल किसी जल स्रोत में छोड़े जाने की पुष्टि नहीं हुई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में टैंकरों द्वारा अपशिष्ट जल के अवैध निस्तारण की आशंका को देखते हुए नियमित निगरानी एवं सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे मामलों की सतत मॉनिटरिंग की जा रही है तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *