स्वर्ण प्राशन, अस्थिरोग चिकित्सा शिविर मंगलवार को

ram

बारां। प्रभारी डॉ हेमराज मीणा ने बताया कि निःशुल्क स्वर्णप्राशन एवं अस्थिरोग शिविर राजकीय आयुर्वेद औषधालय, शहीद राजमल मीणा जिला चिकित्सालय परिसर बारां में आयुर्वेद विभाग द्वारा 19 नवम्बर 2024 मंगलवार को सुबह 9ः30 से दिन में 2 बजे तक निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। औषधालय में पहली बार अत्याधुनिक बीडीएम मशीन द्वारा रोगियों की बॉन डेंसिटी टेस्ट निःशुल्क किया जाएगा। साथ ही वातव्याधि, गठिया बाय, जोड़ो के दर्द, कमर दर्द, कंधों में दर्द, गर्दन में दर्द, घुटने कोहनी में दर्द, हाथ पैरो में सुन्नपन आदि का उपचार किया जाएगा ।
डॉ. जितेन्द्र सिंह हाड़ा व डा हेमराज मीना द्वारा परामर्श व पंचकर्म, रक्तमोक्षण औषधि चिकित्सा द्वारा उपचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त डॉ. विजेशरोत योग प्राकृतिक चिकित्सक द्वारा योग प्राणायाम, आसन की जानकारी दी जाएगी डॉ. नीतेश यादव मौसमी बीमारियों, ऋतु अनुसार आहार विहार, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु विशेष परामर्श देंगे। 0 से 16 वर्ष के बच्चों में शारीरिक,मानसिक विकास एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु सुवर्णप्राशन कराया जाएगा।
रोगी समस्त पुरानी जांचे साथ लेकर आए। शिविर में जांच एवं उपचार हेतु 28 रोगियों का पूर्व पंजीयन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *