केन्द्रीय कारागृह का किया औचक निरीक्षण

ram

जोधपुर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश, जोधपुर महानगर के अध्यक्ष श्री दिनेश त्यागी के निर्देशन में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जोधपुर महानगर के सचिव श्री राकेश रामावत द्वारा केन्द्रीय कारागृह, जोधपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह के अधीक्षक एवं जेलर, एलएडीसी के अधिवक्तागण तथा पीएलवी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध करवाये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, उनके स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधा सहित अन्य समस्त आधारभूत सुविधाओं की जांच पड़ताल की गई। निरीक्षण के समय बंदियों को उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति से अवगत करवाया गया तथा बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित जेलर को आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये। निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह, जोधपुर के प्रतीक्षालय स्थान पर स्थित लीगल एड हेल्प डेस्क की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
लीगल एड हेल्प डेस्क पर बंदियों से मिलने के लिए आने वाले परिजनों हेतु शीतल पेयजल की व्यवस्था के लिए लॉयन्स क्लब जोधाणा की ओर से वॉटर कूलर की स्थापना की गई है तथा यह कार्य लॉयन्स क्लब जोधाणा के फाउंडर मेम्बर श्री जे.एम. बूब के सहयोग से ही संभव हो पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *