जयपुर। प्रदेश में निकाय चुनाव आदर्श आचार संहिता के तहत अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के लिए जारी निरोधात्मक गतिविधियों के तहत नाकाबंदी, गश्त, दबिश की प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में अवैध मदिरा जब्त करते हुए हजारों लीटर वाॅश नष्ट कर अभियोग दर्ज किए। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने बताया कि ऐसे अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के निर्माण, परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। बीकानेर शहर एवं नोखा में आबकारी निरोधक दल ने कार्रवाई करते हुए 3 अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए 2 अभियोग दर्ज किए। श्रीगंगानगर के ग्रामीण क्षेत्र में दबिश कार्रवाई में 100 लीटर वाॅश नष्ट किया। पाली जिले के सोजत में अवैध मदिरा पर महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार किया गया। टोंक के मालपुरा वृत्त में दबिश की कार्रवाई में 1200 लीटर वाॅश नष्ट किया गया।

निकाय चुनाव को देखते हुए अवैध शराब कारोबार और तस्करी पर विशेष निगाह—राज्य में कई स्थानों पर एक साथ की कार्रवाई
ram


