सवाई माधोपुर. सवाई माधोपुर नगर परिषद, नगर पालिका खंडार और बौंली नगर पालिका में वोटिंग जारी है। और शाम 6 बजे तक चलेगी। इस दौरान वार्ड 32 के निर्दलीय प्रत्याशी का वोट उनके आने से पहले किसी और ने डाल दिया। प्रत्याशी ने चैलेंजिंग वोट डालने के लिए अपील की। इधर वार्ड 58 में परिवार के 8 नाम काट देने का मामला सामने आया। वहीं जेन जी ने भी जमकर वोटिंग की। वार्ड 21 में पानी, सफाई और बिजली के मुद्दे को लेकर पहला वोट डाला। जिले में गंगापुर सिटी, वजीरपुर और बामनवास नगर पालिका में 11 सितंबर को वोटिंग होगी। सभी नगर निकाय की गणना 14 सितंबर को की जाएगी। सवाई माधोपुर नगर परिषद में 97 बूथों पर 97 हजार 817 मतदाता वोटिंग करेंगे। सवाई माधोपुर नगर परिषद में 231 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सवाई माधोपुर नगरपरिषद चुनाव में कई बड़े नेताओं और पूर्व जनप्रतिनिधियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के करीबी और पूर्व उप सभापति राजेश गोयल उर्फ राजू चक्की वाले की पत्नी वार्ड 55 से चुनाव मैदान में हैं।
वहीं पूर्व सभापति मेघा वर्मा वार्ड 23 और पूर्व सभापति सुनील तिलकर की पत्नी भोमेश वार्ड 14 से चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड 22 से कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह गुर्जर मैदान में हैं। कांग्रेस के कद्दावर नेता विनोद जैन वार्ड 18 से चुनाव लड़ रहे हैं। इसी तरह पिछले 25 साल से लगातार पार्षद रहे मंजीत सिंह वार्ड 28 से और उनकी पत्नी बलविंदर कौर वार्ड 31 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर मैदान में हैं। सवाई माधोपुर नगर परिषद में बोर्ड बनाने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक दानिश अबरार जोर लगा रही हैं। वहीं भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा चुनावी समीकरण साधने में जुटे हैं।

सवाई-माधोपुर में निर्दलीय प्रत्याशी का वोट कोई और डाल गया
ram


