जोधपुरI विश्व पर्यावरण दिवस–2025 (WED-2025) प्री कैम्पेन प्रोग्राम (22 मई से 5 जून, 2025) के अंतर्गत भा.वा.अ.शि.प.-शुष्क वन अनुसन्धान संस्थान, जोधपुर द्वारा दिनांक 31 मई, 2025 को आफरी मुख्य परिसर में प्लास्टिक मुक्त कैंपस स्वछता अभियान के तहत श्रमदान कार्य किया गया जिसमे संस्थान के निदेशक डॉ. तरुण कान्त के साथ आफरी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया I डॉ. कान्त ने प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावो को बताते हुए व्यक्तिगत स्तर पर इसका उपयोग नहीं करने की अपील की I संस्थान में विश्व पर्यावरण दिवस–2025 प्री कैम्पेन प्रोग्राम के अंतर्गत 22 से 30 मई को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमे “प्लास्टिक प्रदुषण की समाप्ति”, “प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन” एवं “एकल उपयोग प्लास्टिक में कमी” विषयों पर व्याख्यान के साथ हैकेथोन, स्लोगन प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता एवं नेचर वाक का आयोजन किया गया जिसमे आफरी के अधिकारियो/कर्मचारियों, शोधार्थियों, विधार्थियों एवं आफरी परिसर के बच्चों ने भाग लिया I

आफरी में विश्व पर्यावरण दिवस पखवाड़े के अंतर्गत किया गया श्रमदान
ram


