महिला सुरक्षा अभियान में शिल्पा जैन का जिला स्तरीय सम्मान, 6 वर्षों की सेवा को मिला सम्मान

ram

निंबाहेड़ा। राजस्थान पुलिस द्वारा महानिदेशक पुलिस के निर्देशानुसार संचालित ‘महिला सुरक्षा संकल्प’ राज्य स्तरीय अभियान के तहत जिला मुख्यालय स्थित इंदिरा प्रियदर्शनी ऑडिटोरियम में आयोजित सम्मान समारोह में निंबाहेड़ा थाना कोतवाली की सुरक्षा सखी एवं विश्व मानवाधिकार अनुसंधान परिषद की प्रदेश अध्यक्ष शिल्पा जैन को जिला स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने शिल्पा जैन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान पिछले छह वर्षों से महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने, उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देने, सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने तथा आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करने के उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ‘महिला सुरक्षा संकल्प’ अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा, सम्मान और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के माध्यम से महिलाओं को सुरक्षा संबंधी कानूनों, हेल्पलाइन सेवाओं और राजस्थान पुलिस की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। समारोह में सुरक्षा सखी भगवती शर्मा, अंजू बाबेल, विजया जोशी, हेमलता लड्ढा, माधुरी अग्रवाल, शबनम खान, भारती मराठा सहित जिलेभर से बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *