जयपुर विकास प्राधिकरण आयुक्त ने किया राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 का निरीक्षण

ram

जयपुर। जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने गुरुवार को राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया। उन्होंने जयपुर विकास प्राधिकरण से संबंधित परिवादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनसमस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी एवं संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

महाजन ने कहा कि राजस्थान संपर्क आमजन की सेवा, सुविधा और समस्या समाधान का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर परिवादों की विस्तृत समीक्षा करने तथा लंबित प्रकरणों का प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कर्मचारियों से संबंधित शिकायतों की भी गंभीरता से समीक्षा करने के निर्देश दिए।

महाजन ने स्वयं परिवादियों से बातचीत कर उनकी शिकायतों के संबंध में जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई कर राहत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों के विश्लेषण में एआई के उपयोग के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मानवीय विवेक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के समन्वय से शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाया जाना चाहिये।

उल्लेखनीय है कि 26 नवम्बर 2026 तक जयपुर विकास प्राधिकरण से संबंधित प्राप्त कुल 47,132 परिवादों में से 43,572 परिवादों का निस्तारण किया जा चुका है। इस प्रकार निस्तारण का प्रतिशत 92.45 रहा। इस अवधि में औसत निस्तारण समय 31 दिन रहा, जबकि नवम्बर माह में यह 16 दिन रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *