शाहाबाद: शाहाबाद ब्लॉक में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन, संभागीय आयुक्त ने दिलाई योग शपथ

ram

शाहाबाद। शाहाबाद ब्लॉक में 11 वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’ की थीम पर उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और उपस्थित जनसमूह को योग शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने प्रातः कालीन बेला में सामूहिक योगाभ्यास किया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से देश को संबोधित संदेश को भी देखा और सुना। संभागीय आयुक्त शेखावत ने अपने संबोधन में योग को मानव जीवन के लिए आवश्यक बताते हुए इसे जीवनशैली का अंग बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर एसडीएम मुकेश कुमार मीणा, सीएमएचओ डॉ संजीव सक्सेना सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन स्थानीय प्रशासन और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। योग दिवस के आयोजन को लेकर क्षेत्र में खासा उत्साह देखा गया, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और योग को दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *