धौलपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने बताया कि नगर निकाय आम चुनाव 2026 के तहत नगर परिषद धौलपुर, नगर पालिका बाड़ी, बसेड़ी, सरमथुरा, सैपऊ, मनियां एवं राजाखेड़ा के लिए अध्यक्ष पदों के लिए लोक सूचना जारी करने की तिथि 15 सितम्बर, नामांकन पत्रों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 सितम्बर, नामांकन पत्रों की संवीक्षा की तिथि 17 सितम्बर, अभ्यर्थिता वापिस लेने की अंतिम तिथि एवं समय 18 सितम्बर अपरान्ह 3 बजे तक, चुनाव चिन्हों का आवंटन 18 सितम्बर, मतदान की तिथि एवं समय 21 सितम्बर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, मतगणना की तिथि एवं समय 21 सितम्बर को मतदान समाप्ति के तुरन्त पश्चात की जाएगी। उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन की तिथि 22 सितम्बर निर्वाचन प्रक्रिया के लिए बैठक का प्रारंभ प्रातः 10 बजे, नामांकन पत्रों का प्रस्तुतिकरण प्रातः 11 बजे तक, नामांकन पत्रों की संवीक्षा प्रातः 11.30 बजे तक, अभ्यर्थिता वापसी का समय अपरान्ह 2 बजे तक, मतदान यदि आवश्यक हुआ तो अपरान्ह 2.30 बजे से 5 बजे तक इसके पश्चात मतगणना की जाएगी।
सातों नगर निकायों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए कार्यक्रम घोषित
ram


