संजू और सीता को मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में 40—40 हजार रूपये की सहायता मिली, भूमि बंटवारे से मजबूत हुआ सरकार और आमजन के बीच का विश्वास— 89 साल की सीता कंवर का 52 साल से चल रहा इंतजार समाप्त

ram

जयपुर। जोधपुर जिले की कैरू पंचायत समिति की ग्राम पंचायत दईजर निवासी संजू पत्नी त्रिलोक राम तथा सीता देवी पत्नी भिया राम को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लगे ग्रामीण सेवा शिविर में मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना में 40—40 हजार रूपये के चैक मिले हैं। इन दोनों ने इस योजना में अपने पशुओं का पंजी​करण करवाया था। दोनों की एक-एक गाय की मुत्यु पर यह सहायता मिली है। संजू और सीता ने बताया कि गायों के जाने का दु:ख तो बहुत है लेकिन इस पैसे से वे पुरानी गाय के बकाया पैसे देगी और अब दूसरी गाय खरीदेंगी। यह सहायता नहीं मिलती तो बहुत दिक्कत आ जाती। दोनों ने यह योजना चलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार प्रकट किया है। जोधपुर जिले के शेरगढ़ उपखंड की ग्राम पंचायत तेना में ऐसे ही ग्रामीण सेवा शिविर में तीन पीढ़ियों से चले आ रहे 52 वर्षों पुराने 188 बीघा भूमि विवाद का आपसी सहमति से समाधान हुआ है। खातेदारों के आवेदन पर तहसीलदार के निर्देशन में पटवारी व भू-अभिलेख निरीक्षक ने तत्काल बंटवारा प्रस्ताव तैयार किया, जिसे मौके पर ही स्वीकृत कर नामांतरण के आदेश जारी किए गए। 89 वर्षीय सीता कंवर सहित सभी खातेदारों ने वर्षों पुराने विवाद के समाप्त होने पर मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *