जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार नागरिक सुरक्षा विभाग के निदेशक श्री जगजीत सिंह मोंगा ने बुधवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर शिकायत निस्तारण की प्रगति एवं कार्यप्रणाली की विस्तार से समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान श्री मोंगा ने राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पर स्वयं नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा अधिकारियों को शिकायतों का त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए और प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करते हुए नियमित मॉनिटरिंग की जाए। बैठक में सब्जेक्ट क्लासिफिकेशन, संबंधित अधिकारियों की मैपिंग तथा शिकायत प्रबंधन प्रणाली से जुड़े अन्य विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। श्री मोंगा ने इन व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

नागरिक सुरक्षा विभाग के निदेशक ने किया राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 का निरीक्षण
ram


