सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की, जदयू से 2 डिप्टी सीएम बने

ram

पटना। बिहार की सियासत में आज एक नया इतिहास रचने जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन के जर्मन हैंगर में सम्राट चौधरी को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई। यह बिहार के इतिहास में पहली बार होगा जब राज्य की कमान भाजपा के मुख्यमंत्री के हाथों में होगी। नई सरकार के सत्ता समीकरण के तहत जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से दो अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है। सम्राट चौधरी के साथ विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव उपमुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) पद की शपथ ली । बिहार में यह बड़ा बदलाव नीतीश कुमार के इस्तीफे और उनके राज्यसभा जाने के फैसले के बाद आया है। लगभग 20 वर्षों तक मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने वाले नीतीश कुमार ने सोमवार को अपने पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *