राजस्थान में बढ़ी गर्मी, कई शहरों में पारा 41 डिग्री पार

ram

जयपुर। राजस्थान में तेज धूप के चलते गर्मी के तेवर लगातार तीखे होते जा रहे हैं। पश्चिमी इलाकों में लू जैसे हालात बनने लगे हैं और कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री और कोटा में 41.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया। इसके अलावा जैसलमेर और चूरू में तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं चित्तौड़गढ़ में भी पारा 40 डिग्री के ऊपर रहा।

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप निकली। हालांकि शाम के समय सीकर, झुंझुनूं और अलवर के कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए, जिससे थोड़ी राहत महसूस की गई।

नागौर में भी शाम को आंशिक बादल देखने को मिले।

बढ़ते तापमान के साथ पश्चिमी राजस्थान में दिन के समय हल्की गर्म हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं, जिससे गर्मी का असर और बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने 17 अप्रैल से राज्य में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की है। 17 अप्रैल को श्रीगंगानगर, जैसलमेर और बाड़मेर में यलो अलर्ट जारी किया गया है। 18 अप्रैल को श्रीगंगानगर और बाड़मेर में हीटवेव की संभावना जताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *