ग्रामीण सेवा शिविर : राज्‍य भर में लगे 10564 शिविरों में 54 लाख से अधिक को पहुंचाई राहत

ram

जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की जनकल्याणकारी सोच के अनुरूप सरकार की विविध योजनाओं का त्वरित लाभ हर तबके तक पहुंचाने के उद्देश्य से विगत 12 जून से आयोजित किये गए ग्रामीण सेवा शिविरों में 54 लाख से अधिक को विविध विभागों की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान कर बड़े स्‍तर पर आम जन को राहत प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण अभियान ने 22 विभिन्न विभागों के माध्यम से कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने एवं लंबित चल रहे विभागीय प्रकरणों में राहत की आस लगाए बैठे आम जन के जीवन में खुशियां लौटाई हैं। 15 जुलाई तक कुल 10564 स्‍थानों पर शिविर लगाए जा चुके हैं।
राजस्व विभाग
राजस्व विभाग ने नामांतरण के 1,90,962, सीमाज्ञान एवं पत्थरगड़ी के 46885, आपसी सहमति से विभाजन के 26711, राजस्व अभिलेख शुद्धिकरण के 219146, जाति/मूल निवास/हैसियत प्रमाण पत्र के 337763, रास्ते संबंधी 17696 तथा अतिक्रमण हटाने संबंधी 8782 प्रकरणों का निस्तारण किया, वहीं 5128 को गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार प्रदान किये गये।
ग्रामीण विकास विभाग
ग्रामीण विकास विभाग ने 3437 आवासहीन परिवारों को पट्टे वितरित किये। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 26054 को प्रथम किश्त , 56424 को द्वितीय किश्त तथा 55096 को तृतीय किश्त की राशि दी गई। वीबीजी राम जी योजना के तहत 141500 कार्य प्रस्ताव प्राप्त किए गए तथा 26528 स्वयं सहायता समूह गठित किए गए।
पंचायती राज विभाग
पंचायती राज विभाग ने 102567 पट्टे जारी किए। व्यक्तिगत घरेलू शौचालय निर्माण की 76590 स्वीकृतियां और सोख्ता गड्ढे एवं मैजिक पिट की 133474 स्वीकृतियां जारी की गई।
वन विभाग
वन विभाग ने राजस्व रेकार्ड में दर्ज अमलदरामद योग्य भूमि से संबंधित 333436 प्रकरणों का निस्तारण किया, वन भूमि से अतिक्रमण हटाने के 2671 प्रकरणों का समाधान किया। विभाग ने शिविरों में 2509465 पौधों का वितरण किया ।
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग
विभाग ने 94391 गर्भवती महिलाओं की जांच, 465100 महिलाओं की कैंसर स्क्रीनिंग, 73798 बच्चों का टीकाकरण, 1108042 व्यक्तियों की टीबी स्क्रीनिंग तथा 2484749 व्यक्तियों का उपचार शिविरों के दौरान किया।
पशुपालन विभाग
पशुपालन विभाग ने 1176400 छोटे पशुओं एवं 820869 बड़े पशुओं का उपचार किया। 1118199 पशुओं का रोग प्रतिरोधक टीकाकरण किया तथा 2863001 पशुओं को कृमिनाशक दवा पिलाई गई। 311762 पशुओं का बीमा कर पॉलिसी का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *