वित्तीय समावेशन से आर्थिक मजबूती का मार्ग होगा प्रशस्त -सहकारिता मंत्री

ram

जयपुर। सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम कुमार दक ने गुरूवार को जयपुर के वैशाली नगर में जना स्माॅल फाइनेंस बैंक की शाखा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति के लिए मजबूत और समावेशी बैंकिग व्यवस्था बेहद आवश्यक है, समावेशन से ही आर्थिक मजबूती का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं के विस्तार से व्यक्ति, परिवार, एंटरप्रेन्योर और छोटे कारोबारियों की औपचारिक बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच बेहतर होगी और वे अपनी दैनिक एवं व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुसार ऋण सुविधायें प्राप्त कर सकेगें। श्री दक ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं के विस्तार से बचत की संस्कृति विकसित होती है और इससे व्यक्ति अपनी भविष्य के लिये बेहतर आर्थिक परिवेश का निर्माण कर सकता है। इस अवसर पर जना स्माॅल फाइनेंस बैंक के हेड-ब्रांच बैंकिग एवं चीफ मार्केटिंग ऑफिसर श्री श्रीनिवास मूर्ति ने कहा कि इस नई शाखा के माध्यम से हम स्थानीय समुदाय को सुविधाजनक, भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं। इस अवसर पर जयपुर सीसीबी के महाप्रबंधक श्री ओमप्रकाश जैन, अतिरिक्त रजिस्ट्रार जयपुर श्री मदन लाल गुर्जर, जोनल हेड-लाइबिलिटीज श्री नीरज कुमार तथा बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *