ग्रामीण सेवा शिविर 2026 : 14 जुलाई को जिले में यहां लगेंगे ग्राम सेवा शिविर

ram

जोधपुर। जन कल्याण शिविरों के अन्तर्गत ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का आयोजन 12 जून से 15 जुलाई तक प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार, 14 जुलाई को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का समय प्रातः 9.30 बजे से सांय 6 बजे तक रहेगा।

जिला कलक्टर जोधपुर आलोक रंजन ने बताया कि मंगलवार, 14 जुलाई को पंचायत समिति बालेसर की ग्राम पंचायत सिहान्दा भाण्डु चारणान् में, पंचायत समिति शेरगढ़ की ग्राम पंचायत मीरपुरा में तथा पंचायत समिति सेखाला की ग्राम पंचायत खिरजा आशा में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जायेंगा।

साथ ही पंचायत समिति चामू की ग्राम पंचायत रामसर में, पंचायत समिति लूणी की ग्राम पंचायत भाचरणा में, पंचायत समिति धवा की ग्राम पंचायत लुणावास कलां, लुणावास खारा में, पंचायत समिति बिलाड़ा की ग्राम पंचायत हरियाढाणा में, पंचायत समिति केरू की ग्राम पंचायत केरू में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जायेंगा।

इसके अलावा पंचायत समिति मण्डोर की ग्राम पंचायत रूडकली में, पंचायत समिति ओंसिया की ग्राम पंचायत हरलाया में, पंचायत समिति तिंवरी की ग्राम पंचायत शिवनगर में, पंचायत समिति बावड़ी की ग्राम पंचायत मैलाणा में, पंचायत समिति भोपालगढ़ की ग्राम पंचायत गजसिंहपुरा मंगेरिया, एवं पंचायत समिति पीपाड़ शहर की ग्राम सिलारी में ग्रामीण सेवा शिविर में आयोजन किया जायेंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *