ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक

ram

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बुधवार को लोकभवन में ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने गाँवों के प्रभावी विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी और वीबी-जीरामजीके तहत राजस्थान में हुए कार्यों के प्रस्तुतीकरण को देखकर इनके तहत रही उपलब्धियों की विशेष रूप से सराहना की राज्यपाल ने गांवों में हस्तकलाओं, कौशल विकास से जुड़े कार्यों के प्रशिक्षण के लिए समुचित व्यवस्था किए जाने का भी आह्वान किया। राज्यपाल ने लखपति दीदी योजना, हर घर नल, सभी गांवों में शतप्रतिशत शौचालय के अंतर्गत हुए कार्यों की भी बैठक में विशेष रूप से समीक्षा की। उन्होंने जीरामजी के अंतर्गत लोगों को काम देने और इसकी प्रभावी मॉनिटरिंग किए जाने पर भी जोर दिया। बागडे ने मानसून में अधिक से अधिक पौधारोपण किए जाने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष लगाएं ही नहीं, यह भी सुनिश्चित करें कि वे लगने के बाद जिंदा रहे। उन्होंने राजसमंद के पिपलांत्री गांव का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह से वहां पौधे लगाए गए हैं और उनका संरक्षण किया गया है, उसी तरह दूसरे गांवों में भी वृक्षारोपण के लिए कार्य किया जाए। उन्होंने गांवों में पीने के पानी की प्रभावी व्यवस्था करने पर भी जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *