कठूमर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया

ram

कठूमर। कठूमर उपखंड मुख्यालय पर कांग्रेस ओबीसी की प्रदेश सचिव नीमा चौधरी मानखेड़ा के नेतृत्व में श्री राहुल गांधी का 56वा जन्मदिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम से पहले नीमा चौधरी मानखेड़ा द्वारा ई-रिक्शा को फूल माला व गुब्बारों से सजाकर उसमें केक रखकर पूरे कस्बे में घुमाया गया उसके बाद बस स्टैंड के पास अहिंसा सर्किल पर आतिशबाजी की गई। तत्पश्चात केक कांटा गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कठूमर में भी जन्मदिन के उपलक्ष में फल वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा श्री राहुल गांधी की दीर्घायु की कामना की गई। इस मौके पर प्रदेश काग्रेस कमेटी सदस्य जयप्रकाश दीक्षित, कठूमर मडल अध्यक्ष राजवीर चौधरी, युवा नेता सोमेश्वर चौधरी, प्रकाश चौधरी मानखेड़ा, श्यामवीर इसरोता, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *