फलोदी : स्मार्ट मीटर के खिलाफ फलोदी में उबाल, सर्व समाज समिति की बैठक शुक्रवार को

ram

फलोदी। जिले में जोधपुर विद्युत वितरण निगम द्वारा लगाए जा रहे स्मार्ट मीटरों के विरोध में चल रहे आंदोलन ने अब तीव्र रूप ले लिया है। आंदोलन के पहले चरण में विरोध रैली के बावजूद मीटर लगने का कार्य जारी रहने से नाराज सर्व समाज समिति और भारतीय किसान संघ ने अब दूसरे चरण में चक्काजाम और फलोदी बंद की चेतावनी दी है। इसी के तहत आज शुक्रवार शाम 5 बजे रघुनाथ जी मंदिर में कार्यवाहक अध्यक्ष नरेश व्यास की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी समाजों के अध्यक्ष, पदाधिकारी, किसान, मजदूर, व्यापारी व गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया है। समिति ने बताया कि बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी और स्मार्ट मीटर के खिलाफ जिला संघर्ष समिति का गठन किया जाएगा। जनता में स्मार्ट मीटरों को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है। यह जानकारी समिति के प्रवक्ता दिलिप व्यास ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *