जन-आक्रोश महाघेराव को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा शहर मंडल की बैठक सम्पन्न

ram

टोंक । भारतीय जनता पार्टी टोंक द्वारा 26 अप्रैल को कांग्रेस सरकार के खिलाफ होने वाले जनआक्रोश महाघेराव को लेकर बीती रात्रि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भाजपा शहर मंडल की बैठक पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता के मुख्य आतिथ्य एवं टोंक विधानसभा के विस्तारक विकास की उपस्तिथि में आयोजित की गई।

इस दौरान पूर्व विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि राज्य की भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार के विरोध में 26 अप्रैल बुधवार को रामलीला मैदान में जन आक्रोश महाघेराव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक कार्यकर्ता अपनी भागीदारी निभाएं। मेहता ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के राज में महिलाएं, युवा, किसान, दलित,बेरोजगार सहित सभी वर्गो की उपेक्षा की गई है।

इसलिए कार्यकर्ता प्रदेश की कांग्रेस सरकार का तख्ता पलटने के लिए अभी से ही कमर कसकर तैयार हो जावे। विस्तारक विकास ने भी संगठनात्मक गतिविधियों से अवगत कराते हुए बताया कि महाघेराव में मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी एवं पूर्व मंत्री अनिता भदेल होगी।

बैठक में मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, पूर्व प्रधान खेमराज मीणा, गुलाब सेठ, लड्डूराम किराड, सुरेश शर्मा, केदार विजय, ओम नामा, पार्षद आदित्य, मनोज वाल्मिकी, रामअवतार धाभाई, विष्णु गोयल, महेन्द्र चौधरी, मनोज शर्मा, मनोज काला, दिलीप जैन, रामबाबू नामा, जगन्नाथ यादव, सत्यनारायण यादव, चेतन जैन, जय नारायण वर्मा, तरुण टिक्कीवाल, रामजस जाट, रमेश कोतवाल, रमेश गड़वाल सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *