जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान प्रारंभ किया गया है। इसके तहत मंगलवार को पाली जिले के सोजत के पाचुंदा खुर्द में जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने वंदे गंगा अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने समारोह को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि अभियान का उदेश्यक जल संरक्षण करना व प्रदेश को हरा भरा बनाना है। वंदे गंगा अभियान का मुख्य उदेश्य जल का सरंक्षण और उसको लेकर जागरूकता लाना है उन्होंने इसके लिये दो महत्वपूर्ण बातो पर बल दिया जिसमे जल का संरक्षण व पौधरोपण है जिससे पर्यावरण को लाभ होता है। इस अवसर पर उन्होंने सद्उपयोग करने व दो साल में सरकार द्वारा किये गये पौधारोपण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि अधिक से अधिक पौधारोपण हो जो सभी के लिये लाभकारी है। समारोह को सोजत विधायक शोभा चौहान ने सम्बोधित करते हुए कहा कि अभियान वह सफल है जिसमें जनभागीदारी अधिक से अधिक हो उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पिछले दो साल में किये गये कामों पौधारोपण व विकास कार्यों पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री खर्रा व विधायक शोभा चौहान व अन्य अतिथियों ने पीपल पूजन पौध रोपण व आमजन को जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी साथ ही गर्मी में पक्षियों के लिये परिंडे भी लगाये। इससे पहले कार्यक्रम में आये हुये अतिथियों का स्वागत किया गया।

पाली जिला प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने सोजत के पांचुन्दा खुर्द में जल संरक्षण अभियान का किया आह्वान, कलश यात्रा, पीपल पौध रोपण व पूजन किया
ram


