28 मई को आरआईसी में होगी सीएसआर कार्यशाला— सीएसआर सहभागिता एवं जनभागीदारी से जल संरक्षण को बढ़ावा देने पर जोर

ram

जयपुर। राज्य सरकार द्वारा राज्य में जल संरक्षण एवं जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 25 मई से 5 जून तक संचालित किए जा रहे “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के अंतर्गत मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.2 एवं 2.3 के तहत राज्य मद से अनुमोदित कार्यों में गैप फंडिंग हेतु अधिकाधिक जन सहयोग एवं कॉर्पाेरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के माध्यम से सहयोग प्राप्त करने पर विशेष बल दिया जा रहा है। इसी क्रम में 28 मई को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर, जयपुर में आयोजित होने वाली सीएसआर कार्यशाला की तैयारियों के संबंध में जयपुर जिला कलक्टर संदेश नायक की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन एवं व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। जिला कलक्टर द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। राज्य सरकार का यह अभियान जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं जल स्रोतों के पुनर्जीवन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। अभियान के माध्यम से आमजन, संस्थाओं एवं कॉर्पाेरेट क्षेत्र को जल संरक्षण के प्रयासों से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) विनीता सिंह एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (तृतीय) देवयानी, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र के महाप्रबंधक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *