भारत के आयात प्रतिबंध के फैसले के बाद पाकिस्तान ने भारतीय जहाजों के लिए बंद किए अपने बंदरगाह

ram

शनिवार को भारत ने पाकिस्तान से सभी वस्तुओं के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष आयात पर प्रतिबंध लगा दिया था। अब पाकिस्तान ने भारत से आने वाले जहाजों के लिए अपने बंदरगाहों को बंद करने का ऐलान किया है। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बना हुआ है, जो अब चरम पर पहुंच गया है। बता दें, 22 अप्रैल को पहलगाम के बारिसन घाटी में आतंकियों ने घुसपैठ कर 26 पर्यटकों की हत्या कर दी थी।
पाकिस्तानी समाचार आउटलेट डॉन ने देश के समुद्री मामलों के मंत्रालय के बंदरगाहों और शिपिंग विंग के हवाले से बताया, ‘पड़ोसी देश के साथ समुद्री स्थिति के हालिया विकास को देखते हुए, समुद्री संप्रभुता, आर्थिक हित और राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा के लिए पाकिस्तान तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित उपायों को लागू करता है। भारतीय ध्वजवाहकों को किसी भी पाकिस्तानी बंदरगाह पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी, पाकिस्तानी ध्वजवाहक किसी भी भारतीय बंदरगाह पर नहीं जाएंगे (और) किसी भी छूट या छूट की जांच की जाएगी और मामले के आधार पर निर्णय लिया जाएगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *